हथेली पर पत्नी का नाम लिखकर कैदी ने दे दी जान: पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था कैदी… ‘I LOVE U MANJU’ लिखकर कर ली खुदकुशी… पुलिस बोली – उसी का नाम शरीर पर लिखा

रायपुर। छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा के बरगढ़ जिले में मंगलवार को एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने अपनी हथेली पर लिखा, ‘I Love You Manju’। पुलिस ने बताया कि मंजू कैदी की पत्नी का नाम था। पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही उसे उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में ही गिरफ्तार किया था। जमानत नहीं मिलने के कारण उसे जेल भेज दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, सोहेला के ग्राम पेटुपाली निवासी मोहित राउतिया (35) सोहला उपजेल में बंद था। तड़के करीब 4 बजे जेल के टॉयलेट में उसने गमछा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर जेल प्रहरियों ने उसके शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मोहित ने पेन से अपनी हथेली और जांघ पर I Love You के साथ पत्नी मंजू का नाम अंग्रेजी में लिखा था।

पुलिस ने बताया कि मेलछामुंडा क्षेत्र के पेटूपानी गांव में 6 मई को मंजू महेल का शव उसके घर में मिला था। इस पर मंजू के मायके वालों ने मोहित पर दहेज प्रताड़ना और हत्या की शिकायत पुलिस में की थी। इसके बाद दो दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन जमानत नहीं मिलने के कारण जेल भेज दिया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...