भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय का निधन, दोपहर 2 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

दुर्ग। पूर्व राज्यसभा सदस्य, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मैत्री नगर भिलाई निवासी सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय का आज सुबह सेक्टर 9 चिकित्सालय में निधन हो गया। वे 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज ही सोमवार को शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगा। वे भिलाई इस्पात संयंत्र स्कूलों के सेवानिवृत उप प्राचार्य थे।

दोपहर 2 बजे मैत्री नगर स्थित उनके निवास से श्याम जी की अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और शिवनाथ नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...