कल होगी BJP की बैठक… सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तर के नेता विधानसभावार करेंगे समीक्षा… डिप्टी CM शर्मा सहित इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना को लेकर प्रदेश के नेता हर विधानसभा में जाकर बैठक लेंगे।

जिला सदस्यता अभियान टोली के संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक के नेताओं का प्रवास सुनिश्चित हुआ है। इसी तारतम्य में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा दिनांक 11 सितंबर बुधवार को अहिवारा विधानसभा की बैठक मंगल भवन बानबरद में 11:00 बजे ली जाएगी, बुधवार को ही प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी द्वारा दोपहर 03:00 बजे दुर्ग शहर की बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में लेकर सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

इसी प्रकार पाटन विधानसभा की बैठक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव द्वारा ली जाएगी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत सदस्यता की समीक्षा के लिए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह पहुचेंगे।

इन बैठकों में जिला भाजपा प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री, संबंधित विधानसभाओं के विधायक, जिला सदस्यता टोली के सदस्यगण, मंडल सदस्यता प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल सदस्यता टोली, शक्ति केंद्र सदस्यता सहयोगी एवं सदस्यता विस्तारक विशेष रूप से शामिल होंगे साथ ही विधानसभा में निवासरत सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...