स्कूल में अश्लीलता: प्रिंसिपल ने छात्रा को अपने दफ्तर बुलाकर कर रहा था गंदा काम, सामने खड़ा भाई रह गया दंग, फिर…

स्कूल में अश्लीलता

क्राइम डेस्क। कानपुर में बिल्हौर के एक पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल की हरकत ने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया। प्रिंसिपल ने कक्षा पांच की छात्रा को अपने दफ्तर बुलाकर छेड़छाड़ की। सामने खड़ा भाई छोटा भाई उसकी अश्लील हरकत देख दंग रह गया। डरी सहमी बच्ची के सामने ही प्रिंसिपल ने उसे और उसके भाई को धमका दिया। जब बच्ची ने स्कूल जाना बंद कर दिया तो परिजनों का शक हुआ। मां की तहरीर पर प्रिंसिपल पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित फरार हो गया है।

बिल्हौर के बरौली रोड पर स्थित सरदार पटेल अकादमी में कुलदीप कटियार प्रिंसिपल है। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 31 अगस्त को उसकी कक्षा पांच में पढ़ने वाली बेटी और कक्षा चार का बेटा स्कूल गए थे। छुट्टी होने के बाद प्रिंसिपल कुलदीप ने बच्ची को अपने ऑफिस में बुलाया। पीछे से उसका छोटा भाई भी पहुंच गया। इस दौरान आरोपित ने बुरी नियत से बच्ची का हाथ पकड़कर अश्लीलत हरकतें कीं।
आज का पोल

सामने खड़े भाई को धमकाकर कोई बात घर में न बताने को कहा। कुछ दिन बाद बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। पीड़ित परिवार ने स्कूल में शिकायत की तो आरोपित प्रिंसिपल फरार हो गया। सोमवार को मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपित प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है, जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...