बिलासपुर कलेक्टर ने इत्मीनान से सुनी छात्राओं की बात… बच्चियों ने छात्रावास की समस्याओं से कराया अवगत; 15 दिनों में समाधान का दिया आश्वासन… निरीक्षण भी करेंगे DM

बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण से मंथन सभा कक्ष में 100 सीटर कन्या छात्रावास पचपेड़ी विकासखंड मस्तुरी की छात्राओं ने मुलाकात की। उन्होंने अपनी हॉस्टल की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कलेक्टर ने इत्मीनान के साथ उनकी समस्याएं सुनी और पंद्रह दिनों में समाधान का आश्वासन दिया। छात्राओं ने कलेक्टर को निरीक्षण के लिए छात्रावास आने का आग्रह किया। कलेक्टर ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आने और साथ में बैठकर भोजन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। कलेक्टर ने कहा कि मन लगाकर पूरी ताकत से पढ़ाई में ध्यान लगाएं। सफलता आपके कदम चूमेगी। आपकी हर इच्छा पूरी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...