बलौदाबाजार SEX स्कैंडल : दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी, फरार रवीना की तलाश जारी

बलौदाबाजार. जिले में बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक और प्रार्थी की शिकायत पर पांचवीं एफआईआर दर्ज किया है और दो आरोपियों लक्ष्मीकांत केसरवानी व पुष्पमाला फैकर को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में फरार आरोपी रवीना टंडन की तलाश की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि सेक्सार्टन मामले में कोतवाली में प्रार्थी ने एफआईआर दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि भयादोहन कर 11 लाख रुपए की वसूली की गई है. इसके बाद आरोपी लक्ष्मी कांत केसरवानी व पुष्पमाला फैकर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं एक आरोपी रविना टंडन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

अब तक 8 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. वहीं अभी भी पुलिस लगातार पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुटी है. अभी तक इस मामले में शिरीष पांडे, दुर्गा टंडन, रविना टंडन, अंजोर मांझी, आशीष शुक्ला, प्रत्युष मरैया, महान मिश्रा की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें से पांच जमानत पर है और तीन जेल में है. आगे जांच में और भी नाम आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...