दुर्ग में मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ाया, एमपी के कत्ल खाने ले जाने की थी तैयारी, 43 भैंस के साथ UP का तस्कर गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। ट्रक में मवेशी भरकर ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 43 भैंस बरामद किया गया है। इन मवेशियों को मध्यप्रदेश के कटनी स्थित कत्ल खाने ले जाने की तैयारी थी। यह मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

9 सितंबर को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि फुण्डा गांव के पास मेन रोड पर एक फार्म हाउस बना है, जहां मिनी ट्रक में भैंसों को ठूंस-ठूंसकर रखा गया है। पुलिस ने एक टीम बनाकर फार्म हाउस में छापेमार कार्रवाई की। ट्रक में त्रिपाल बांधकर अंदर 2 भैंस और 18 भैंसी भरी हुई थीं। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि वाहन में भरे मवेशियों को वो कटनी के कत्ल खाने लेकर जाने वाला है। जब फार्म हाउस की तलाशी ली गई, तो अंदर 3 भैंसा और 20 भैंसी भी मिली।

लंबे समय से मवेशी तस्करी कर रहा आरोपी

पुलिस ने यूपी के जेवला मुजफ्फर नगर निवासी इस्तगार अहमद उर्फ भूरा पिता अफरोज अहमद (48) को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से मवेशी तस्करी का काम करता आ रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु कुरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...