बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड: घर की छत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल ने सुसाइड कर अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दिया है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मलाइका के पिता ने गंवाई जान
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से- बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का देहांत हो गया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी है।

इस घटना के तुरंत बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। इसके अलावा मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी वहां पहुंच गए हैं। अपने पिता का इस तरह से आत्महत्या कर लेना मलाइका के लिए सदमे से भरा है और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बेहद शॉकिंग खबर है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमे में पहुंच गया है।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने आखिरकार क्यों आत्महत्या की है, अब ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर ऐसी क्या वजह थी जो उन्होंने मौत को इस तरह से लगे लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और हर कोई लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री के बंगले का D.Ed अभ्यर्थियों ने किया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा...

हड़ताल पर गए 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और...

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...