छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट: बंदूक की नोक पर 5 करोड़ के सोने जेवरात लेकर भागे… CCTV में कैद हुए बदमाश; इलाके में सनसनी

बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को यहां एक ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े 5 करोड़ की सोने की लूट हो गई है। बदमाशों ने संचालक पर कट्टे की बट से हमला किया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश बाइक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...