कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाने के लिए समाजसेवी ने शुरू किया सत्याग्रह: 48 घंटे तक केवल जल ग्रहण करेंगे… दुर्ग कलेक्टर को भी लिखा पत्र… बोले – टोल में हो रही है अवैध वसूली

रायपुर। कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाने के लिए समाजसेवी मुकेश तिवारी आज से सत्याग्रह पर बैठ गए हैं। आपको बता दे की टाटीबंध, रायपुर से नेहरू नगर, भिलाई तक बनाए गए फोरलेन मार्ग पर कुम्हारी में टोल प्लाजा बनाया गया है। कुछ समय पहले ही भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भोजू व प्रतिनिधियों ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मिलकर कुम्हारी टोल प्लाजा में दुर्ग जिले के के लोकल व्हीकल को टैक्स फ्री करने का निवेदन किया। उन्होंने बताया​ कि बीते कुछ दिनों से कुम्हारी टोल प्लाजा में दुर्ग जिले के सीजी 07 लोकल पासिंग वाहनों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे भिलाई-दुर्ग के लोगों में बेहद नाराजगी है।

समाजसेवी मुकेश तिवारी ने बताया कि वे 48 घंटे तक केवल जल ग्रहण करेंगे, इसके बाद जल ग्रहण करना भी बंद कर देने की बात कही है। इतना ही नहीं समाजसेवी मुकेश तिवारी ने सांई सृष्टि जनकल्याण संस्थान की ओर से दुर्ग कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है की टाटीबंध, रायपुर से लेकर नेहरू नगर, भिलाई तक बनाए गए फोरलेन मार्ग का निर्माण बीओटी पद्धति पर किया गया था। तब कुम्हारी एवं नेहरू नगर, भिलाई में टोल वसूली के लिए दो टोल नाके बनाए गए थे। वर्तमान में नेहरू नगर का टोल नाका तो हटा दिया गया है, लेकिन कुम्हारी में वाहन चालकों से टोल वसूली अभी भी की जा रही है, जबकि उक्त मार्ग के निर्माण को लगभग 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

समाजसेवी ने कहा कि निर्माता कंपनी द्वारा लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली की जा चुकी है, और अब जो टोल वसूली की जा रही है वह न्यायसंगत नहीं है। ऐसे में अवैध वसूली को बंद कर कुम्हारी टोल प्लाजा को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने कलेक्टर को 10 सितंबर तक कुम्हारी टोल प्लाजा में टोल वसूली बंद करने की मांग की थी, लेकिन 10 सितंबर तक टोल वसूली बंद नहीं होने पर उन्होंने 11 सितंबर से सत्याग्रहण शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...