Coal Scam Case: जेल में बंद पूर्व CM की उप सचिव सौम्या चौरसिया की बढ़ी मुश्किलें! 50 से ज्यादा संपत्ति ED ने की अटैच, भिलाई स्थित घर के बाहर भी चस्पा किया नोटिस

डेस्क। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि ED ने जेल में बंद पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया की कई संपत्तियों को अटैच किया है। इतना ही नहीं, ED ने अटैच की गई संपत्तियों के बाहर बोर्ड भी लगा दिए हैं। इन संपत्तियों को बेनामी संपत्ति बताकर अटैच किया गया है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने 50 से ज्यादा संपत्तियां अटैच की हैं। अटैच की गई संपत्तियों में रियल एस्टेट संपत्तियां, बैंकों में जमा राशियां शामिल हैं। ईडी की टीम ने सौम्या चैरसिया के भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट के मकान को अटैच करते हुए बकायदा घर के बाहर संपत्ति अटैच का नोटिस चस्पा कर दिया है। आपको बता दे पिछले 16 महीने से सौम्या चौरसिया कोल लेवी मामले में हुए भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है।

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया की मुश्किले लगातार बढ़ती ही जा रही है। न्यायायल से जमानत रद्द होने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सौम्या चैरसिया के 50 से अधिक संपत्ति को अटैच कर दिया है। आपको बता दे छत्तीसगढ़ में हुए कोयला घोटाले में करीब 540 करोड़ रूपये के अवैध लेवी के मामले मेें पूर्व मुख्यमंत्री की सचिव रही सौम्या चौरसिया रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं। कथित कोयला घोटाले में हुए 540 करोड़ रुपए की अवैध उगाही को लेकर ईडी ने जांच शुरू की थी। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया।

जांच में पाया गया कि कोयला परिवहन में वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था। इस लेवी से हासिल राशि से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गईं, जिनमें कई बेनामी संपत्तियां भी शामिल है।छत्तीसगढ़ में हुए कोयला घोटाले की जांच कर रही ईडी ने इस मामले में सूर्यकांत तिवारी, कोल वॉशरी संचालक सुनील अग्रवाल, आईएएस समीर बिश्नोई, आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य आरोपियों को अलग-अलग तारीखों में गिरफ्तार किया था। इस मामले में ईडी ने सौम्या चैरसिया की 50 से अधिक संपत्ति को अटैच कर लिया है। जिसमें सौम्या चैरसिया का भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट का मकान भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...

दुर्ग में जब्त 4 करोड़ रुपए पर कारोबारी को...

दुर्ग। दुर्ग में वाहन जांच के दौरान जब्त किए गए 4 करोड़ रुपए को वापस पाने की कारोबारी कमलेश आर. शाह की कोशिश को...

वह दृष्टि जिसने राष्ट्र का निर्माण किया, भारत की...

नई दिल्ली। जब 1947 में भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की, तब तिरंगा देशभर में लहराया, लेकिन "एक भारत" का विचार अभी भी नाजुक था।...