छत्तीसगढ़: धरना-प्रदर्शन को लेकर नया निर्देश जारी: अब राज्योत्सव मैदान होगा नया धरनास्थल, आदेश हुआ जारी

रायपुर। रायपुर शहर के बूढ़ा तालाब के सामने के धरना स्थल पर अब केवल एक सौ की संख्या में ही प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे। इसके लिए भी प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी। इसके लिए भी प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी। बूढा तालाब के सामने के वर्तमान धरना स्थल पर केवल शांतिपूर्ण आंदोलन की ही अनुमति रहेगी। यहाँ किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस की अनुमति नही होगी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सराफा एसोसिएशन और स्थानीय पार्षद सहित आमजनो ने भी इस स्थल को जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी।

जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ बताया कि जन भावनाओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के इस बूढा तालाब के सामने के धरना स्थल को नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान के सामने स्थान्तरित किया जा रहा है। इस बारे में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। अब बूढा तालाब के सामने वाले स्थल पर केवल एक सौ लोग ही शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे। एक सौ से ज्यादा की संख्या में प्रदर्शनकारियों को आंदोलन के लिये राज्योत्सव मैदान निर्धारित होगा।

कलेक्टर ने बताया कि बूढा तालाब के सामने के स्थल पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जमावड़े से आमजनो को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।आने जाने की असुविधा, बार बार जाम की स्थिति के साथ आस पास की दुकानें भी बंद करनी पड़ रही थी जिस से लोगो को जरूरत की चीजों के लिए भी भटकना पड़ रहा था।

इसके साथ ही निकट ही संचालित दानी गर्लस स्कूल और सप्रे शाला के विद्यार्थियों को भी स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही थी जिस से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कलेक्टर कुमार ने बताया कि लोगो की सुविधा के लिए स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधियों और अन्य संगठनों की मांग पर धरना स्थल को नवा रायपुर राज्योत्सव मैदान के सामने स्थानांतरित किया गया है।साथ ही पुराने धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिकतम एक सौ निर्धारित की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी...

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं...

CG में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार में...

कोरबा। जिले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल कपिलेश्वर धीरज, जो भुलसीडीह के निवासी...

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती,...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ...