शर्मनाक मामला: पापा करते हैं रेप, मां भी नहीं सुनती; खुद का रेप वीडियो बनाकर बेटी पहुंची पुलिस के पास, न्याय के लिए सोशल मीडिया में Video किया वायरल

नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटी ने अपने टीचर पिता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. साथ ही पीड़िता ने न्याय के लिए दुष्कर्म का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जानकारी के अनुसार, मामला समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने खुद थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया. इस दौरान उसने बताया कि कैसे लाख मना करने के बाद भी पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और मजबूरन उसे घटना का वीडियो बनाना पड़ा.

लड़की का आरोप है कि उसकी मां भी इसमें पिता का साथ देती थी. घर वाले मिलकर लड़की को डरा-धमका रहे थे लेकिन जब उससे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने थाने में शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर महिला थाने में FIR दर्ज की गई है. आरोपी पुलिस की हिरासत में है. महिला थाने की पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घिनौनी हरकत में और कौन-कौन लोग शामिल थे. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पीड़िता को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...