CG – गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, एक लड़की की हालत गंभीर, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के आरा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी से 15 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हालात को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आरा गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. पत्थरबाजी के दौरान शीला यादव के सिर में गंभीर चोटें आई है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण बारियो पुलिस चौकी पहुंचे. मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर दी है.

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और शांति बहाल करने का प्रयास कर रहा है. ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है। वहीं समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके. इस मामले में राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल है. क्षेत्र में स्थिति सामान्य है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...