CG – ACB की कार्रवाई: 1 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए सहायक लेखाधिकारी… कलेक्टर ने किया सस्पेंड… इस मामले में साहब ने मांगा था घूस

CG

कवर्धा: जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत लेते बोड़ला जनपद पंचायत के सहायक लेखाधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सहायक लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला नरेन्द्र कुमार राउतकर को एक लाख रुपए प्रार्थी से रिश्वत लेने के मामले में एन्टी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा 13 सितंबर 2024 को जनपद पंचायत बोड़ला से गिरफ्तार किया। रिमांड में लेकर अपने अभिरक्षा में रखे जाने व गिरफ्तारी अवधि 48 घण्टे से अधिक होने के कारण छग सिविल सेवा नियम 1966 निलंबन नियम 9(2) के तहत एतद् द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित राउतकर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...