कवर्धा – लोहारीडीह हत्याकांड मामले में नया मोड़: जेल में बंद एक आरोपी की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत, बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी

डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में बीते रविवार को हुए हत्याकांड व आगजनी के बाद अब नया मोड़ आ गया है। आज बुधवार को हत्याकांड व आगजनी के एक आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत हो गई है। इस आरोपी को कवर्धा के जिला जेल में रखा गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रशांत साहू की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल लाया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद जेल में उसकी मौत जो गई। इस घटना के बाद 100 से ज्यादा कांग्रेसी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां गरमा गर्मी का माहौल बन गया है और कांग्रेसी मर्चुरी के सामने नारेबाजी कर रहे हैं।

कांग्रेसियो ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि, युवक की मौत पुलिस की पिटाई से मौत हुई है। इस घटना के बाद कांग्रेसी अब प्रदर्शन की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बड़े नेता कवर्धा पहुंच रहे हैं। मृतक की बॉडी अभी भी मर्चुरी में रखी गई है और पुलिस पंचनामा कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...