छत्तीसगढ़ आ रहे है पंडित प्रदीप मिश्रा: यहां सुनायेंगे शिव महापुराण कथा… भक्तों के लिए ये रूट हुए तय… पार्किंग की एडवाइजरी हुई जारी, पढ़िए

CG

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक ग्राम कांटा-कुर्रीडीह कुकरेल में कथा वाचक पंड़ित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथन वाचन के दौरान ग्राम कुकरेल से ग्राम सिरौदखुर्द, ग्राम बनबगौद, ग्राम बांसपारा से पैदल पहुंचेंगे कथा स्थल सभी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दिनांक 20.09.2024 से 24.09.2024 तक कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले का कार्यक्रम नियत है। कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिनांक 20.09.2024 से 24.09.2024 तक को दोपहर 02:00 बजे से लेकर सायं 06:00 बजे तक सिहावा नगरी मार्ग में बड़ी व भारी वाहनों के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नगरी बोरई की ओर जाने वाली माल वाहन वाहक उक्त अवधि में कुरूद, मेघा, सिंगपुर, दुगली होकर आवागमन कर सकते है।

पार्किंग व्यवस्था
पार्किंग नंबर 01:- कुकरेल हाई स्कूल मैदान इस पार्किंग में धमतरी,

कांकेर, बालोद, दुर्ग, रायपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालू अपने वाहन
कार एवं मोटर सायकल को पार्क करेगें, इसीप्रकार बस, मेटाडोर, 407,207, पीकप अन्य वाहन से आने वाले श्रद्धालू के वाहनों के लिए ग्राम माकरदोना स्कूल खेल मैदान एवं कृषि मंडी में वाहन पार्क करेगें।

पार्किंग नंबर 02 एवं 03 बांसपारा प्राथमिक शाला खेल मैदान एवं बांसपारा राईस मील के पास:-
इस पार्किंग में नगरी, सिहावा, बोरई, विश्रामपुरी, मैनपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालू अपने वाहनों को पार्क करेगें।

पार्किंग नंबर 06 बनबगौद खेल मैदान-:
इस पार्किंग में राजिम, गरियाबंद, मगरलोड, सिंगपुर, नरहरा की ओर से आने वाले श्रद्धालू अपने वाहनों को पार्क करेगें।

पार्किंग नंबर 07 सिरौद खुर्दः-:

इस पार्किंग में मगरलोड, राजिम, गरियाबंद की ओर से आने वाले श्रद्धालू अपने वाहनों को पार्किंग करेगें।

व्हीव्हीआईपी चैंपियनशिप नंबर 04 कार्यक्रम स्थल के पीछे-:
केवल अति विशिष्ट व्यक्तियों एवं श्रद्धालूओं के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है।

व्हीआईपी पार्किंग नंबर 04 कथा स्थल के पीछे कांटा कुर्रीडीह खेल मैदानः-
केवल विशिष्ट व्यक्तियों एवं श्रद्धालूओं के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री के बंगले का D.Ed अभ्यर्थियों ने किया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा...

हड़ताल पर गए 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और...

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...