रायपुर सेंट्रल जेल में MLA देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे MP कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी… मीडिया से बोले- “फेलियर का ठिकरा देवेंद्र पर फोड़ रही है सरकार”

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 18 सितंबर को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मिलने रायपुर पहुंचे। रायपुर सेंट्रल जेल में जीतू पटवारी ने देवेंद्र यादव से भेंट मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेद्र यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। विधायक से मुलाकात के बाद जीतू पटवारी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बलौदाबाजार प्रकरण शासन का फेलियर है।

उन्होंने,दोषियों को भाजपा की सरकार पकड़ नहीं पा रही है। ऐसे में अपनी इज्जत बचाने के लिए शासन किसी ना किसी के ऊपर ठिकरा फोड़ना था, तो भाजपा की इस सरकार ने लोकप्रिय नेता युवा विधायक पर ठिकरा फोड़ रही है। लेकिन परेशान होने की कोई बात नहीं है। हमार देश में कानून व्यवस्था न्याय व्यवस्था है और हमें पूरी उम्मीद है कि जिस तक पुलिस चालान पेश करेंगी। तब न्यायालय निष्पक्ष फैसला सुनाएगा। देवेंद्र यादव कांग्रेस की विचारधारा को जीने वाले व्यक्ति है।

कांग्रेस वह विचार धारा है जो राष्ट्री एकता, अखड़ा की विचार धारा है।देश की आजादी के देश के हित के लिए अपनी आहूर्ति तक देने वाला विचार धारा है। कांग्रेस ने इस देश के लिए मातृभूमि के सपूतों ने कुरबानियां दी है। ऐसे विचार धारा का व्यक्ति है देवेंद्र, इसलिए ना ही वह डरता है और ना ही परेशान होता है। लेकिन बात यह है कि भाजपा सरकार प्रमुख अपराधियों को छोड़ दी है और देवेंद्र पर ठिकरा फोड़ रही है। यह बात सब जानते है। मीडिया को भी पता है। देवेंद्र इन सभी परेशानियों से लड़ लगे। उनके साथ उनकी जनता है। पूरा कांग्रेस पार्टी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...