छत्तीसगढ़: मामा के घर घूमने आई युवती से गैंगरेप: रात को कुछ काम से निकली थी युवती… जबरदस्ती घसीटते हुए ले गए दरिंदे और किए सामूहिक दुष्कर्म… जान से मारने की धमकी भी दी, एक युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामा के यहां आई युवती के साथ एक युवक और दो नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना थाना कांसाबेल क्षेत्र की है। 19 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया, 5 मई को वो अपने मामा के घर आई हुई थी। घटना वाली रात में खाना खाकर सब सो गए थे। इस दौरान पीड़िता रात 3 बजे के करीब उठी और घर के बाहर किसी काम से निकली थी, तभी गांव में रहने वाला युवक आंशु भगत अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और जबरन उसे अपने साथ ले जाने लगा।

पीड़िता घबराकर जब चिल्लाना शुरू की तो उसके मुंह को हाथ से दबाकर घसीटते हुए तीनों आरोपी एक पेड़ के पास ले गये। यहां पर जान से मारने की धमकी देकर आंशु और उसके साथी ने बारी-बारी से बलात्कार किया। सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के बाद पीड़िता को मौके पर ही छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

इधर पीड़िता अपने मामा के घर पहुंचकर इसकी शिकायत कांसाबेल थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी आंशु भगत और नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आंशु भगत से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, वहीं नाबालिग आरोपियों को भी बाल संप्रेषण गृह जशपुर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...