ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: दुर्ग को मिली मेजबानी… देशभर से सुरक्षा बलों की 33 टीमें लेंगी भाग; IG गर्ग ने दी जानकारी

दुर्ग। अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर (वेटलिफ्टिंग, योगा एवं पावर लिफ्टिंग) 2024-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह अत्यंत गौरवान्वित करने वाला क्षण है कि प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हो रहा है। इस खेलकूद प्रतियोगिता में देश की विभिन्न राज्यों, केन्द्रीय शासित प्रदेश और केन्द्रीय सुरक्षा बलों की 33 टीमों भाग ले रही हैं जिसमें 1500 कोच एवं खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। खेलों का आयोजन भिलाई के तीन अलग-अलग स्थानों में होना है। इस प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर में आयोजित पावरलिफ्रिफ्टिंग (पुरुष/महिला) कुल 10 ईवेन्ट, वेटलिफ्रिफ्टिंग (पुरुष/महिला) कुल 08 ईवेन्ट तथा योगा (पुरूष/महिला) के विभिन्न 05 ईवेन्टों के अलग-अलग आयु में भाग लेकर कुल 312 मेडलों के लिये प्रतिस्पर्धा करेगें, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के 52 खिलाड़ियों के द्वारा भाग लिया जावेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा गमचछा और गुलदस्ता देकर प्रतियोगिता में आ रहे मैनेजर कोच एवं प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है तथा इनकी विभिन्न स्थानो में आवास व्यवस्था तथा भोजन के लिये जयंती स्टेडियम ग्राउण्ड में किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...