CG CRIME : इंजीनियरिंग छात्रा ने लगाई फांसी, मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम डिगमा में किराए के मकान में इंजीनियरिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही सकरी बिलासपुर निवासी 26 वर्षीय अंकिता राज जोशी पिता राज कुमार जोशी ने फांसी लगाने से पहले मृतिका ने अपनी एक सहेली को अपने पिता का मोबाइल नंबर भेज देरी से कॉलेज आने का मैसेज भेजा था। दूसरे दिन जब छात्रा के कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह फांसी से झूलती पाई गई। यह घटना 19 सितंबर की है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतिका ने प्रातः 9.26 मिनट पर मैसेज भेजा था, जिसे उसकी सहेली ने शाम 5.59 बजे देखा और कॉलेज न आने का कारण मैसेज कर पूछा तो उसका जवाब नहीं मिला। छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

बीटेक द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली अंकिता राज बिलासपुर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि अंकिता राज जोशी डिगमा अटल चौक के जिस मकान पर किराए पर रहती थी, उसी मकान के तीन अन्य कमरे में भी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं रहती थीं। 19 सितंबर को सुबह अंकिता ने अपनी सहेलियों से कुर्सी मांगा था, जिसका उपयोग उसने फांसी पर झूलने के लिए किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...