उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल: बोले – साहू समाज के अनेक युवा अमेरिका में भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के बोरई में स्वर्गीय दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि के संस्मरण में आयोजित तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज और देश को अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। जो समाज समय के साथ चलेगा, विकास में वो आगे रहेगा। उन्होंने हाल ही में समाप्त अपने अमेरिका प्रवास के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि साहू समाज के अनेक युवा वहां भी अपनी प्रतिभा और काबिलियत से समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे कई युवाओं से मैं अभी मिलकर आया हूं।

उप मुख्यमंत्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज सभी समाजों को साथ लेकर आगे चलने वाला समाज है। हम सभी को संगठित प्रयास से अपने पुरखों के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने समाज द्वारा रखी गई मांगों को क्रमशः पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। उप मुख्यमंत्री साव ने समारोह में कला, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज की प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतिभा सम्मान समारोह को पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू और रमशीला साहू ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जगमोहन साहू ने समाज रत्न स्वर्गीय दाऊ उत्तम साव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साहू समाज के दुर्ग जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू और दुर्ग तहसील अध्यक्ष पुसऊ साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...