आशिक मिजाज हैं इंजीनियर साहब! एक नहीं, दो नहीं 5-5 कर ली शादी, हर साल करते हैं एक शादी, किसी बीवी को खबर तक नहीं, फिर…

डेस्क। शादी सात जन्मों के लिए होती है, लेकिन सात जन्म तो छोड़िये कोई हर साल ही शादी करने लगे, तो क्या कहेंगे। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हद मचा रखी है। इंजीनियर साहब ने एक दो नहीं बल्कि पांच-पांच बीवियां रखी है।

डीएसपी महिला अपराध किरण अहिरवार ने पीड़िता को भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। इंजीनियर की पहली पत्नी का दावा करने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से इस संबंध में शिकायत की है।

प्रभारी एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए महिला ने कहा कि पति काम का बहाना बनाकर कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। जब बीबी को शक हुआ, तो हैरान करने वाली खबर आयी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति अब विदेश भागने की फिराक में है। पहली पत्नी का कहना है कि उसकी शादी 13 मई 2018 को मुरार तिकोनिया में रहने वाले रूस्तम सिंह से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, उसका पति रूस्तम सिंह एक विदेशी कंपनी में सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन इंजीनियर है जो शादी के बाद से ही लगातार काम का बहाना बनाकर कई दिनों तक घर नहीं आता था।

उसे शक हुआ तो जांच में पता चला कि उसके पति ने पांच शादियां की हैं। इतना ही नहीं ये सब पति के परिजन भी जानते हैं। महिला का आरोप है कि पति के परिजन खुद बेटे को शिक्षित बताकर उसकी अलग-अलग जगह शादी कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति रूस्तम सिंह इसी तरह से काम का बहाना बनाकर हर पत्नी को धोखा दे रहा है। पीड़िता ने प्रभारी एसपी राकेश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता ने बताया है कि उसने साल 2022 में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, जो कोर्ट में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि पति विदेशी कंपनी में ही काम करता है। इसलिए अब विदेश भागने की फिराक में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...

रायपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रावांभाठा के...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : जेल में बंद CRPF...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जेल में बंद रहने के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक इंस्पेक्टर को विभागीय जांच के बाद बर्खास्त...

कुबेरपुर बवाल मामले में बड़ा एक्शन : महिला की...

सूरजपुर। जिले के कुबेरपुर गांव में सड़क दुर्घटना के बाद हुए चक्काजाम और आगजनी की घटना को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सरगुजा...