रामानुजगंज में भेंट-मुलाकात… सीएम बोले- किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निराकरण बिजली चोरी करने वालों पर करें सख्ती से कार्रवाई…

भिलाई। रामानुजगंज में सीएम भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज सबेरे रामानुजगंज में जिले के अधिकारियों से मुलाकात की। क्षेत्र के भ्रमण और आम जनता से संवाद के बाद मुख्यमंत्री आज अधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक श्री बृहस्पत सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस की कार्यशैली भी लोगों को न्याय दिलाने की होनी चाहिए। त्वरित न्याय से लोगों को संतोष मिलता है। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण हो और अभिलेख दुरुस्त किया जाए।

रिकॉर्ड में विसंगति नहीं होनी चाहिए। साथ ही क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करें। जहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां इसकी व्यवस्था हो। हुकिंग के माध्यम से बिजली के उपयोग को सख्ती से रोके, इससे लोड बढ़ता है, उपभोक्ताओं को परेशानी होती है और साथ ही राजस्व की भी क्षति होती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...