VIDEO: भिलाई में रेल रोकने की कोशिश: छत्तीसगढ़ में ट्रेन रद्द करने के फैसले को लेकर NSUI ने रेलवे स्टेशन में किया प्रदर्शन…

भिलाई। छग से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिए जाने को लेकर आज दुर्ग जिला NSUI के कार्यकर्ताओं ने रेल रोको आंदोलन की कोशिश की। प्रदेश संयुक्त महासचिव आकाश कनोजिया व प्रदेश महासचिव संदीप साव के नेतृत्व में भिलाई नगर स्टेशन सेक्टर 7 का घेराव कर ट्रैन रोकने का प्रयास किया गया।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता स्टेशन परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसे पुलिस बल व CRPF ने रोक दिया। इस दौरान NSUI ने स्टेशन मास्टर को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर रेल मंत्रालय से मांग की है कि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए अन्यथा NSUI उग्र आंदोलन करेगी।

इस आंदोलन में भास्कर दुबे, सतनाम सिंह, बॉबी राज पांडेय, अमन अहिरवार, अमन सोनी, झा, रोबिन पाठक, दीपक पाल, आनंद पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाडियां
1. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
2. दिनांक 05 से 23 मई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
3. दिनांक 06 से 24 मई, 2022 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

4. दिनांक 05 से 23 मई, 2022 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
5. दिनांक 06 से 24 मई, 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
6. दिनांक 09 एवं 16 मई, 2022 को नांदेड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767 नांदेड- – संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

7. दिनांक 11 एवं 18 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
8. दिनांक 11 एवं 18 मई, 2022 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति – संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
9. दिनांक 12 एवं 19 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

रद्द होने वाली मेमू गाडियां
1. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर –रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

2. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

3. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08705 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
4. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08706 डोंगरगढ़- रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.


5. दिनांक 05 से 23 मई, 2022 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 रायपुर – डोंगरगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
6. दिनांक 06 से 24 मई, 2022 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

7. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08754 इतवारी – रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
8. दिनांक 05 से 24 मई, 2022 तक रामटेक से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08755 रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...