दो बच्चों को मारकर पति-पत्नी ने कर ली खुदकुशी: रायपुर से गया था परिवार…शाम तक दरवाजा नहीं खोला तो हुआ शक, अंदर मिली 4 लोगों की लाश

कांकेर। देर शाम की सबसे बड़ी खबर कांकेर से आ रही है। कांकेर के एक लॉज में 4 लोगों का शव मिला है। चारों एक ही परिवार के बताए जाते हैं। रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन, पत्नी सविता और दो बच्चों गुनगुन और टुकटुक के रूप में हुई है। अब तक प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक, घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित बस्तर लॉज की है।

जहां रायपुर के जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता और दो बच्चों गुनगुन और टुकटुक के साथ आए थे। देर रात लॉज के मैनेजर ने उनकी लाश देखी। जितेंद्र और उसकी पत्नी सविता की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जबकि दो बच्चों के शव बेड पर पड़ा था।

घटना की जानकारी लगते ही एसपी शलभ सिन्हा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश देख हर कोई स्तब्ध रह गया।

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि यह परिवार कल शाम करीब साढे छह पर मोटरसायकल से कांकेर पहुंचा था। कल रात खाना खाने के बाद से यह परिवार कमरे से बाहर नहीं निकला। दोपहर में लॉज की ओर से दरवाजा खटखटाने पर जवाब नही आया।

तब लॉज स्टाफ ने सोचा कि सो रहे होंगे। लेकिन जब शाम तक भी कोई हलचल नहीं हुई तो फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दंपत्ति ने फांसी लगा ली है।

मृतक जितेंद्र देवांगन को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि वह डेयरी का व्यवसाय करता था। खुदकुशी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

पुलिस के मुताबिक पति पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस को आशंका है कि बच्चों को पहले जहर देकर मारा गया होगा। उनके मुंह नाक से झाग निकल रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...