दुर्ग में 26 को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन… बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर; एक क्लिक में जानिए सभी डिटेल्स

दुर्ग। दुर्ग में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दुर्ग में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 26 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक दिनेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फिटर के लिए 05 पद और इलेक्ट्रिशियन के लिए 05 पद और टेक्नोटास्क ब्यूजीनस साल्युशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के लिए 100 पदों की भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन) एवं आयु सीमा 22 से 28 वर्ष तक और बारहवी/स्नातक (कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट) एवं आयु 18 प्लस है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...