सड़कों पर मवेशी, सरकार का नियंत्रण नहीं : हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से पूछा – सड़क पर मवेशियों से कब मिलेगा छुटकारा, नगर निगम, पालिका क्या कर रही…

बिलासपुर। बदहाल सड़क और मवेशियों के चलते होने वाले हादसों को लेकर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव से कहा कि सड़कों पर मवेशियों से कब तक छुटकारा मिलेगा? कोर्ट ने इसके लिए 15 दिन का समय दिया है।

जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शासन से पूछा कि सड़कों पर लगातार आवारा पशु नजर आते हैं। इस पर लगाम कसने नगर निगम, पालिका परिषद वगैरह क्या कर रहे हैं? हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्या नेशनल हाइवे अथॉरिटी पर ही सड़कों के सुधार का दायित्व है? मामले की अगली सुनवाई अब अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में होगी।

बता दें कि राजेश चिकारा और संजय रजक ने बदहाल सड़कों और मवेशियों के जमावड़े से हादसों पर 2019 में जनहित याचिका लगाई थी। याचिका में कहा गया था कि मुख्य मार्गों और शहर की आम सड़कों पर पशुओं को खुला छोड़ देने की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है। नेशनल हाइवे पर सबसे ज्यादा ख़तरनाक स्थिति है, जहाँंअंधेरे में सड़कों पर बैठे जानवरों के कारण बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, रोकथाम के लिये भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

18 मवेशियों को रौंदा, हाईवा चालक गिरफ्तार

सोमवार सुबह दर्रीघाट से कोरबा की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर हाईवा चालक ने 18 मवेशियों को रौंद दिया था। घटना के बाद लोगों में आक्रोश था। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते घटना को अंजाम देने वाले हाईवा चालक को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चौक पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस...

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...