भिलाइयंस के लिए बड़ी खबर: दो दिन नहीं आएगा पीने का पानी, दो निगम क्षेत्र होंगे प्रभावित… सामने आई ये वजह; जानिए कब होगा शटडाउन

भिलाई। भिलाईवासियों के लिए जरुरी खबर है। आने वाले दो दिन भिलाई और रिसाली निगम क्षेत्र में पेय जल आपूर्ति बाधित रहेगा। 29 और 30 सितम्बर यानि संडे और मंडे पिने का पानी सप्लाई नहीं होगा। ऐसे में शनिवार को ही अधिक मात्रा में पानी जमा कर लेने से रहवासियों को तकलीफ कम हो सकती है। निगम से मिली जानकरी के अनुसार, भिलाई के जलशोधन संयंत्र में शिवनाथ नदी से राॅ-वाटर लिया जाता है। राॅ-वाटर पाइप लाईन पटेल चैंक दुर्ग के समीप बीएसएनएल आफिस के सामने लिकेज हो गया है। जिससे पानी का रिसाव हो रहा है। इस लीकेज का संधारण दिनांक 28 सितम्बर को किया जाना है तथा लीकेज संधारण का कार्य दिनांक 29 सितम्बर देर रात पूर्ण होने के संभावना है। लीकेज संधारण हेतु शट-डाउन लेने में दिनांक 29 एवं 30 सितम्बर दो दिवस नगर पालिक निगम भिलाई एवं नगर पालिक निगम रिसाली में जलप्रदाय पूर्णतः प्रभावित रहेगी। लीकेज संधारण का कार्य पूर्ण होने पर पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...