इस आरोपी का सिर्फ नाम ही “मासूम”, काम शैतानों वाले; भिलाई में नाबालिग से छेड़छाड़… जबरदस्ती पीछा कर पकड़ा लड़की का हाथ, फिर… पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग का पीछा कर जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। मामला सुपेला पुलिस थाना क्षेत्र का है। दरहसल सोमवार को सुपेला क्षेत्र की रहने वाली बालिका अपने परिजन के साथ थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की बालिका को रास्ते में आरोपी मासूम रंगारी द्वारा पीछा करते हुए हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।

बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा – 74, 78 और पोक्सो एक्ट के 8 तहत अपराध दर्ज किया गया है। मासूम रंगारी, उम्र 18 साल निवासी गोंदिया महाराष्ट्र, फ़िलहाल पता- बाम्बे आवास काॅपरेटिव के पास सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मासूम रंगारी को रेश्ने आवास सुपेला से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकर किया। आरोपी को आज बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. दीपक सिंह चौहान, आर. रवि कुमार, गौरव पाण्डेय, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...