CG बोर्ड के को-ऑर्डिनेटर ने फांसी लगाकर जान दी: घर में लंच के बाद अपने कमरे में गया और झूल गया फंदे पर…दुर्ग पुलिस कर रही जांच

भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के को-ऑर्डिनेटर ने गुरुवार की दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि बोरसी निवासी शंशाक वर्मा 33 वर्ष गुरुवार की दोपहर अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिसे लेकर पद्मनाभपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है की फांसी लगाने के बाद परिजनों ने जब उसे देखा तुरन्त सेक्टर-9 अस्पताल लाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वजह से मर्ग भिलाई नगर पुलिस थाने में दर्ज हो रही है।

उसके बाद केस पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में ट्रांसफर होगा। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से वह पत्नी को लेकर परेशान था। दोनों के बीच में अनबन की बातें भी सामने आई है। कल दोपहर तक सेक्टर-9 अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शशांक की मां बदहवाश हो गई थी। उन्हें परिजनों ने संभाला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...