CG – बाल आरक्षक की मौत: 10वीं के छात्र को बोलेरो ने मारी ठोकर, चले गई जान… 7 साल पहले नक्सल मुठभेड़ में पिता हुए थे शहीद… बेटे को मिली थी अनुकम्पा नियुक्ति

CG

डेस्क। बीजापुर में गुरुवार की दोपहर बोलेरो ने एक बाल आरक्षक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया गया। पिता की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि बोलेरो स्कूल संचालक शंकर नाग की थी। मृतक आदर्श बाल आरक्षक के पिता पनकु पुनेम नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे।

दरअसल मृतक आदर्श बाइक से घर लौट रहा था तभी पीछे से आ रही बलेरो वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान आदर्श की मौत हो गई। बोलेरो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल संचालक शंकर नाग की बताई जा रही है। मृतक आदर्श DAV स्कूल में 10 वीं का छात्र था और आज उसकी तिमाही परीक्षा होनी थी। गृहग्राम चेरपाल में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार 7 साल पहले मृत बाल आरक्षक आदर्श के पिता सहायक आरक्षक पनकू पूनेम की पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। उसके कुछ साल बाद सरकार ने अनुकम्पा नियुक्ति के तौर पर आदर्श को बालिग होने तक बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया था। बालिग होने के बाद ठीक दो साल बाद उसकी नियुक्ति बतौर आरक्षक होने वाली थी। लेकिन दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...