बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल

बीजापुर. नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बल के 5 जवान माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए IED ब्लास्ट होने से घायल हो गए हैं. घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है.

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर कैम्प से सीआरपीएफ के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए क्षेत्र में निकले थे. इस दौरान कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर माओवादियों द्वारा प्लांट आईईडी बम ब्लास्ट हो गया, जिससे 5 जवान उसकी चपेट में आ गए. अन्य साथी जवानों ने घायल जवानों की नजदीकी कैम्प पहुंचाया.

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया जा रहा है. सीआरपीएफ 153 वीं बटालियन के जवान एसी साकेत, इंस्पेक्टर संजय, सिटी/डीएच पवन कल्याण, सिटी/ जीडी लोचन मोहता और सीटी/जीडी डुले राजेन्द्र घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि सभी जवान खतरे से बाहर हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...