इंटरनेशनल हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे को NIS पटियाला ने किया सम्मानित, एक्सपर्ट लेक्चरर और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पंजाब में मिला सम्मान

पटियाला। भारत सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान (एन.आई.एस) पटियाला द्वारा आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को बतौर विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याता उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) कार्यों के सफल निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया। मृणाल चौबे, जिन्होंने एन.आई.एस पटियाला से डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग में A ग्रेड के साथ टॉप रैंक प्राप्त किया, को इस विशेष अवसर पर आमंत्रित किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्थान के हॉकी विभाग के प्रमुख अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मृणाल चौबे की उपस्थिति से प्रशिक्षु कोचों को अत्यधिक लाभ होगा, क्योंकि उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव और उच्च-स्तरीय खेल समझ से उन्हें मार्गदर्शन मिलेगा। हॉकी विभाग के असिस्टेंट इंचार्ज रोहित कुमार ने मृणाल के व्यावहारिक और शैक्षणिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अनुभव से राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान में अध्ययनरत भावी कोचों को अपने अध्ययन को जमीनी स्तर पर लागू करने में मदद मिलेगी।

मृणाल चौबे ने इस अवसर पर अपनी सफलता की कहानी साझा की और भविष्य के कोचों और खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने खेल में समर्पण और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि ये गुण उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा में सहायक रहे हैं। अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, “खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की आवश्यकता होती है।”

इस अवसर पर एम.एस.सी. विभाग के उच्च अधिकारी मनीष ने भी मृणाल चौबे की उपस्थिति से आगामी कोचों और खिलाड़ियों के निकट भविष्य में लाभान्वित होने की बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...