CG – PWD कर्मचारी की मिली लाश: फांसी पर लटक कर दी जान… सुसाइड नोट भी मिला… जनप्रतिनिधि सहित 7 लोगों पर प्रताड़ना और 2 लाख रूपये मांगने का लगाया आरोप

CG

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां PWD विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी की लाश घर पर फांसी के फंदे पर मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक ने जब आत्महत्याकी , तब परिवार के लोग दूसरे मकान में थे। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने खुदकुशी करने से पहले ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित 7 लोगों पर प्रताड़ना और 2 लाख रूपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना लोरमी के खुड़िया चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, लोरमी के छपरवा वनग्राम निवासी पीडब्ल्यूडी विभाग के गैंगमैन रामचंद्र सोनी (54) कोटा के गोबरीपाट में अपने परिवार के साथ रहते थे। दो दिन पहले ही वो अचानकमार टाइगर रिजर्व के अंदर स्थित वनग्राम छपरवा अपने घर आए थे। जहां उन्होंने फांसी लगा ली।

इस परिवार के बाकी सदस्य गोबारीपाट स्थित घर पर थे। ग्रामीणों के माध्यम से उन्हें जानकारी दी गई। जिसके बाद बेटे रविशंकर सोनी ने पुलिस को सूचना दी। खुड़िया चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे 7 लोगों को जिम्मेदार बताया है। गोबरीपाट पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर प्रताड़ित करने और 2 लाख रुपए मांगने की बात लिखी है। पुलिस इस मामले में अभी खुलकर कुछ भी नहीं बता रही है।

एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि, परिवार वालों के बयान और सुसाइड नोट समेत घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसमें जो भी दोषी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...