छत्तीसगढ़: जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता… फरार गौ-तस्कर आलम अंसारी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड कर किया अरेस्ट… भेजा जेल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस को एक फरार गौ तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। दरहसल ग्राम खम्हली, थाना आस्ता का फरार गौ तस्कर आलम अंसारी (31) आखिरकार जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आलम अंसारी झारखंड की ओर गौ-वंश की तस्करी कराता था, जिसके खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने जुडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है।

20 सितम्बर 2024 को नडार के जंगल में गौ-तस्करी की सूचना मिलने पर आस्ता पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों गुलाब राम और दिनेश तिग्गा को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 13 नग गौ वंश जब्त किए गए। इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषि पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलाब राम ने पुलिस को बताया कि आलम अंसारी ने उसे और दिनेश को मवेशी खरीदने के लिए भेजा था। आलम ने कहा था कि वे मवेशियों को ग्राम खड़कोना तक लेकर जाएं, जहां से वह उन्हें झारखंड ले जाएगा।

आलम अंसारी की तलाश जारी थी, और अंततः मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आलम ने पूछताछ में अपराध में सम्मिलित होने की बात स्वीकार की और अब उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्र.आर. सुरेश गौर, आर. जगनारायण राम, आर. अबिज मिंज एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...