Chhattisgarh: डॉक्टर पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

सारंगढ़-बिलाईगढ़. सरसीवां थाना क्षेत्र में डॉक्टर पति ने 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी. आपसी विवाद में वारदात को अंजाम देने के बाद घर पर ताला लगाकर आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरा मामला ग्राम कोसमकुण्डा का है.

मिली जानकारी अनुसार गोपाल केंवट क्षेत्र में डॉक्टरी का कार्य करता है, जो कुछ दिन पहले अपनी गर्भवती पत्नी सरिता केंवट को उसके मायके नंदेली से सोनोग्राफी कराने अपने गांव लेकर आया था. पत्नी की डिलीवरी नवंबर माह में होने वाली थी. आज सुबह किसी बात पर आपसी विवाद के चलते गोपाल केंवट ने अपनी गर्भवती पत्नी सरिता केंवट की डंडे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.

हत्या के बाद आराेपी पति घर पर ताला लगाकर चाबी और फोन को फेंककर स्वयं थाने पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी दी. सरसींवा पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लेने के बाद सरसींवा पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...