क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी : रायपुर में दिग्गज क्रिकेटरों का लगेगा जमावड़ा, सचिन तेंदुलकर भी बिखेरेंगे अपना जलवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटर अपना जलवा बिखेरेंगे। इसमें मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

दरअसल, भारत में इंटरनेशनल मास्टर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके मुकाबलों के लिए मुंबई और लखनऊ के अलावा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भी सेलेक्ट किया गया है। IML T20 में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के मुकाबले रायपुर में होंगी। सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर भी अपना जलवा बिखरेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं। रायपुर में मुकाबले के लिए स्टेडियम में तैयारियां भी शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...