छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्र ने की आत्महत्या : छठी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान… गांव से एक किलोमीटर दूर मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्कूली छात्र की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। इधर, स्कूली छात्र की खुदकुशी की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। छात्र का नाम समीर ध्रुव है, जो मगरलोड के जामली गांव का रहने वाला था। 6ठी में पढ़ने वाला समीर छठी कक्षा में पढ़ता था। छात्र की आत्महत्या की खबर के बाद तरह-तरह की अटकलें लग रही है, हालांकि मौत की असल वजह अब तक सामने नहीं आयी है।

घटना मगरलोड के ग्राम पंचायत मोहदी के आश्रित गांव जामली की है। जानकारी के मुताबिक 12 साल का समीर सुबह 10 बजे घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। मां ने जब खोजबीन शुरू की तो भी समीर के बारे में जानकारी नहीं मिली।

शाम तकरीबन 5 बजे पता चला कि गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल मे बेहड़ा वृक्ष में कपड़े में रस्सी फांसी लगाकर समीर ने आत्महत्या कर ली है।बालक की इस कदम से गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है, कि छोटी उम्र इस तरह कदम क्यों उठाया है। परिजनों ने घटना की सूचना थाने को दी । सूचना मिलते ही पुलिस स्पाट पर में पहुँची । पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...