भिलाई में अवैध गुटखा कारोबार का भंडाफोड़: दुर्ग पुलिस ने मारा छापा… 80 बोरी गुटखा और मशीनें जब्त; फिल्मी स्टाइल में आरोपी छुपा कर रखे थे माल… 12 अरेस्ट

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई-3 में अवैध गुटखा के खिलाफ एक बड़ी एवं सफल कार्यवाही की है, जिसमें 80 बोरी गुटखा और गुटखा बनाने की मशीनें जप्त की गई हैं। यह कार्रवाई तब की गई जब पुलिस को जानकारी मिली कि उमदा क्षेत्र में अवैध रूप से गुटखा का निर्माण, भंडारण और बिक्री की जा रही है। इस अभियान के तहत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ के दौरान गुटखा कारोबार के पीछे की सच्चाई उजागर हुई।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें आरोपियों को गुटखा लोड करते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में गुटखा छिपाकर वाहन में लोड कर रखा था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी :-

  1. शिव कुमार (34, कानपुर)
  2. राकेश केवट (18, शहडोल)
  3. टिकेश्वर पटेल (22, राजनांदगांव)
  4. राजकुमार (22, शहडोल)
  5. विपिन केवट (19, शहडोल)
  6. शितल पटेल (22, राजनांदगांव)
  7. शुभेलाल बैगा (34, शहडोल)
  8. संदीप कुमार पाल (22, शहडोल)
  9. लवकेश केवट (18, शहडोल)
  10. पुरन सिंह (19, शहडोल)
  11. शिब्बू केवट (18, शहडोल)
  12. मोह. बिसमिल्लाह (43, छावनी)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से...

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई एक कीमती मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है।...

हत्या के प्रयास के आरोपी “लल्लू” गिरफ्तार… पुरानी रंजिश...

भिलाई। भिलाई भट्टी पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू (उम्र...

IED बलास्ट घटना की जांच करेगी SIA, ASP आकाश...

रायपुर. नक्सली के आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव घटना की जांच स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) करेगी. इसका आदेश गृह विभाग ने जारी...

छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव 16 से, मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

ट्रेंडिंग