रेल कर्मियों के लिए गुड न्यूज़: कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों का PLB किया मंजूर… उत्पादकता आधारित बोनस के रूप में 2028.57 करोड़ रुपये का होगा भुगतान

नई दिल्ली। रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,72,240 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए 2028.57 करोड़ रुपये के PLB (उत्पादकता आधारित बोनस) के भुगतान को मंजूरी दी है। यह राशि रेलवे कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर्स (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीकी सहायक, प्वाइंट्समैन, मंत्री-स्तरीय कर्मचारी और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों को दी जाएगी। PLB का भुगतान रेलवे कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

योग्य रेलवे कर्मचारियों को PLB का भुगतान हर वर्ष दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस साल भी 11.72 लाख गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर PLB राशि का भुगतान किया जा रहा है। प्रत्येक योग्य रेलवे कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये की राशि 78 दिनों के लिए दी जाएगी। यह राशि ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर्स (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीकी सहायक, प्वाइंट्समैन, मंत्री-स्तरीय कर्मचारी और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों को दी जाएगी।

वित्तीय वर्ष 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 1588 मिलियन टन माल लादा और लगभग 6.7 बिलियन यात्रियों को सफर कराया। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के पीछे कई कारण रहे, जिनमें रेलवे में सरकार द्वारा रिकॉर्ड कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) के माध्यम से बुनियादी ढांचे में सुधार, संचालन में दक्षता और बेहतर तकनीक शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...