रायपुर में सैन्य प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़… भीष्म टी-90 टैंक का रहा आकर्षण… आर्टिलरी एवं सैन्य उपकरणों को देखने के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

रायपुर। साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनी एवं भारतीय सैनिकों के पराक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय सेना के भीष्म टी-90 टैंक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भीष्म टी-90 टैंक के साथ लोगों ने खूब फोटो खिंचवाए और आर्टिलरी समेत अन्य उपकरणों को करीब से देखकर काफी रोमांचित हुए।

सुबह से ही हर वर्ग के नागरिक डेयर डेविल्स के हैरत अंगेज करतब को देखने के लिए पहुंचे और डेयर विल्स के जवानों बाइक जैसे ही आग के पलटों के बीच से छलांग लगाई, वैसे ही दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों ने जवानों को अभिवादन किया और खूब तालियां बजाई।

जवानों के सैन्य बैंड और देशभक्ति गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा डेयर डेविल्स ने पेरेलर और डबल क्रांसिंग को देखकर लोग का रोमांच बढ़ गया। डेयर डेविल्स के हैरत अंगेज करतब को लोगों ने खूब पसंद किया और सराहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...