CG – संकुल समन्वयक निलंबित:वायरल हुआ खबर, विभाग की हुई बदनामी, DEO ने शिक्षक को किया सस्पेंड

संकुल समन्वयक निलंबित

गरियाबंद। मैनपुर विकास खंड भूतबेड़ा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम भीमाटिकरा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक और स्कूल भवन की कमी के चलते मजबूरी में बाहर पेड़ के नीचे पढऩे के लिए मजबूर वहीं प्रधान पाठक बाथरूम में ऑफिस का संचालन की खबर मीडिया में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए वर्तमान में संकुल समन्यवयक संकुल केन्द्र भूतबेड़ा, राजेश कुमार दौरा सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय प्राथमिक शाला कुचेंगा को अपने संकुल अधीन शालाओं का नियमित अकादमिक कार्य नहीं करने के कारण शासकीय प्राथमिक शाला भीमाटिकरा के स्कूल संचालन कि जो स्थिति निर्मित हुई, जो समाचारों में प्रकाशित हुई है, जिसके कारण विभाग एवं प्रशासन की छवि धूमिल हुई है।

दौरा का उक्त कृत्य छ. ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-1 (क) (अ.ब.स) के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारी का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर में नियत किया जाता हैं एवं निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...