छत्तीसगढ़ में मिला बच्चे का सिर कटा शव, 5 दिन पहले घर के सामने से हुआ था गायब, नरबलि की आशंका

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर ब्लॉक के तोरफा गांव में घर के सामने से रहस्यमय तरीके से गायब 10 वर्षीय मासूम का शव पांचवें दिन मिला है. बच्चे का शव घर से करीब 500 मीटर दूरी पर नदी किनारे सिर कटा हुआ बरामद हुआ है. बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला बलंगी पुलिस चौकी का है. वहीं इस मामले में ग्रामीण नरबलि की आशंका जता रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के तोरफा गांव में पांच दिन पहले एक 10 वर्षीय बालक अपने घर के सामने से अचानक गायब हो गया था. उसकी खोजबीन परिजनों ने आस-पास के इलाकों में की, लेकिन बच्चा नहीं मिला. मामले की शिकायत परिजनों ने बलंगी पुलिस चौकी में की. शिकायत मिलते ही पुलिस मामले में जुट गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. वहीं आज सुबह बच्चे का शव घर से करीब 500 मीटर दूरी पर नदी किनारे मिला है. बच्चे का सिर कटा शव बरामद किया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. वहीं घटनस्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे हुए हैं.

जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे : एसडीओपी

इस मामले में एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...