BJYM भिलाई ने निकाली रथयात्रा: युवाओं को BJP से जोड़ने का अभियान जारी… सांसद विजय बघेल ने ध्वज दिखाकर किया यात्रा का शुभारंभ

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के आवाहन पर आज भिलाई में सदस्यता रथयात्रा का आयोजन किया गया। यह रथयात्रा भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें दुर्ग सांसद विजय बघेल और अन्य संगठन के नेताओं ने भाजपा ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

यात्रा के दौरान भेलवा तालाब, नेहरू नगर, तेजस आईएएस अकादमी, शंकराचार्य महाविद्यालय, मॉल चौक, सुपेला बाजार सहित विभिन्न वार्डों और चौक चौराहों पर युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा युवाओं को “सदस्यता अभियान” के तहत सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद विजय बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारी सरकार केंद्र या राज्य स्तर पर जनकल्याणकारी कार्य करने में संलग्न है। आप सभी ने पिछले चुनावों में भाजपा को चुना है, और अब आप भाजपा से जुड़कर देश को और मजबूत बनाने में योगदान दें।”

जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि युवा मोर्चा विभिन्न कॉलेजों, आईटीआई, शैक्षणिक संस्थानों, जिम, खेल मैदान, बाजारों, मॉल और चौक चौराहों पर भी सदस्यता अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भिलाई का लक्ष्य दोगुना सदस्यता हासिल करना है। इस रथयात्रा में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल के अलावा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजय शुक्ला, सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, रथयात्रा प्रभारी सुरेंद्र साहू, भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख नितेश मिश्रा, तुगेंद्र सिंह, अर्जुन साहू, और अन्य कई वरिष्ठ नेता एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस आयोजन का संचालन जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री रितेश ठाकुर ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...