CG को मिलेंगे 6070 करोड़: CM साय ने PM मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार… कर हस्तांतरण के तहत मिलेगी 6070 करोड़ की राशि

रायपुर। केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को 6070 करोड़ रुपये मिलने जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ को ये राशि कर हंस्तांतरण के तहत दिया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि, छत्तीसगढ़ राज्य को कर हस्तांतरण के तहत 6,070 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार।

त्योहारों के उपलक्ष्य में यह राशि मोदी सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को मिला अनुपम उपहार है। निश्चित ही इस राशि से वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी, साथ ही जनकल्याण के कार्यों में भी तेजी आएगी। डबल इंजन की हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...