दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी के तैयारी में जुटा भिलाई निगम… बढ़िया सफाई और लाइटिंग व्यवस्था करने निर्देश, आयुक्त ने जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा जिम्मा

भिलाई। नगर पालिका निगम भिलाई ने दुर्गा विसर्जन, जवारा विसर्जन और रावण वध स्थलों पर सफाई एवं लाइटिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तैयारी की है। आयुक्त हितेश पिस्ता ने आदेश दिया है कि सभी तालाबों की सफाई और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए, ताकि भक्तजन श्रद्धा पूर्वक ज्योति विसर्जन कर सकें। नगर निगम ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को इस कार्य की मॉनीटरिंग का जिम्मा सौंपा है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और महापौर नीरज पाल ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विसर्जन करें। नगर निगम द्वारा सभी तालाबों पर साफ सफाई, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, साथ ही सुपरवाइजर की नियुक्ति भी की गई है। निगम ने उन तालाबों में कुंड स्थल बनाने की योजना बनाई है, जहां पहले भी जवारा या दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाता रहा है।

नगर निगम ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे स्वच्छता का ध्यान रखें और कचरा डस्टबिन में ही डालें। झिल्ली और प्लास्टिक के सामान को तालाबों में विसर्जित न करें, क्योंकि यह पानी को गंदा कर सकता है और तालाब के जीव-जंतुओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। नगर निगम भिलाई की इस पहल से क्षेत्र में स्वच्छता और सुंदरता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...