दुर्ग संभाग में अफेयर के शक में पति ने पत्नी को मार डाला… विवाद के बाद गला घोंट कर उतारा मौत के घाट; बिस्तर में हाथ-पैर बांध कर वारदात को दिया अंजाम

बालोद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालोद जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार चरित्र शंका के वजह से आरोपी इस वारदात को अंजाम दिया है। पति ने अपनी पत्नी को बिस्तर पर लिटाया और हाथ-पैर बांध कर उसका गाला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला पुरूर थाना क्षेत्र के चिटौव गांव का है। जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम 28 वर्षीय अंजलि मंडावी है। आरोपी पति की पहचान 33 वर्षीय अर्जुन राम मंडावी के रूप में हुई है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की मौत के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने अपना जुर्म काबुल लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और से नाजायज संबंध था। इसे लेकर अक्सर उनके मध्य विवाद होता था। वारदात के दिन भी विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने पत्नी को पलंग पर बांधकर अपने पास रखे गमछा से गला घोंटकर जान से मार डाला।

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। गांव वालों को हत्या की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो महिला मृत हालत में पड़ी थी। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि पति थोड़ा सनकी किस्म का है। पत्नी का किससे अफेयर है पूछा गया तो कोई जवाब नहीं मिला। चरित्र शंका पर मारने की बात कही है। बाकी सब जांच का विषय है। जांच के बाद सारी बातें स्पष्ट हो पाएंगी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...