भिलाई के दुर्गा नगर पश्चिम में मनाया गया नवरात्रि और विजयादशमी का पर्व: विसर्जन के दौरान तालाब में एक दर्जन लोग डूबने लगे, समिति के सचिव की बाल-बाल बची जान… गहराई में डूबते ऋषि कुमार को अनजान व्यक्ति ने बचाया; ICU में भर्ती, होश में आने के बाद दशानन का दहन

भिलाई। भिलाई के जुनवानी रोड स्थित दुर्गा नगर पश्चिम के निवासियों ने पहली बार नवरात्रि के पर्व पर माता रानी विराजमान किया। 10 दिवसीय इस समारोह में शानदार झांकियों के साथ भजन-कीर्तन, गरबा और रामलीला का आयोजन किया गया। हालांकि, अंतिम दिन विसर्जन के समय एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें आयोजन समिति के सचिव ऋषि कुमार तालाब में डूब गए। लेकिन माता रानी की कृपा से एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें बचा लिया। आज उनकी स्थिति में सुधार होने पर मोहल्ले में राहत की लहर दौड़ गई, और दशहरा उत्सव को पुनः धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय पार्षद आदित्य सिंह और आयोजन समिति के सदस्यों ने मिलकर इस पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

मिली जानकारी के अनुसार, नौ दिन सब अच्छा चला, लेकिन 10 वे दिन जब विसर्जन के लिए पड़ोस के आमा तालाब पहुंचे तो कुछ अनहोनी इनका इंतजार कर रही थी। विसर्जन के दौरान तैरना जानने वाले 6 से 7 लोग डूबने लगे, काफी जद्दोजहद के बाद ये बाहर निकल गए। लेकिन दुर्गा नगर पश्चिम के सचिव और आयोजन समिति के संरक्षक ऋषि कुमार तालाब की गहराईयों में चले गए। माता रानी की कृपा से एक अनजान व्यक्ति ने 2 मिनट बाद उनको पानी से बाहर निकला, आनन-फानन में उनको हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ऋषि की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उनको आई सी यू में एडमिट किया।

मोहले के 6 से 7 लोगों के डूबते डूबते बचने और सचिव के आईसीयू में चले जानें से पूरा मोहल्ला चौक गए, लोगों के चेहरे की खुशी, चिंता में तब्दील हो गई, रावन दहन टाल दिया गया। एक दिन बाद आज सचिव के अर्द्ध मूर्छा से बाहर आने पर लोगों ने राहत की सांस ली, कालोनी में फैली, चिंताएं खत्म हुई। पुन: आयोजन समिति के सदस्यों ने कॉलोनी में 24 घंटे से खड़े रावण के दहन कर, आज दशहरा मनाने का निर्णय लिया। सारी व्यवस्थाएं फिर से की गई, स्थानीय पार्षद आदित्य सिंह ने लोगो की भरपूर मदद की। अतिथि भिलाई नगर निगम के पार्षद व एमआईसी मेंबर आदित्य सिंह, शिवराज ताम्रकार (मीडिया कर्मी), चंद्रेश अग्रवाल सामने आए। परिस्थितियों को बदलने के लिए संयोजक-एम के मेश्राम , अध्यक्ष धमेंद्र सोनी, विनोद हिरवानी, सचिव नवीन कछवाहा, विनेश, राज एम दुबे, रंजीव भल्ला, बालेश्वर , हसन , देवकांत, बीरेंद्र, चंदा हिरवानी, सालोमन , वर्षा, मनहरण, संतोष, राजेश शरणागत, प्रवीण हलमरे, पण्डित पुरन जोशी, युवराज , देवा के साथ पूरे मुहल्लेवासियो ने पुरजोर कोशिश की। फिर से आज 6 बजे दशहरा का आयोजन हुआ।

यह खबर लिखे जाने तक सचिव महोदय ऋषि कुमार मित्तल हॉस्पिटल के आई सी यू (बेड न 5) में बेहतर स्थिति में आ चुके हैं, नौ दिनों की तरह दसवें दिन का दशहरा, ग्यारहवे दिन शानदार आतिशबाज़ी के साथ अच्छे से आयोजित हो गया है कालोनी के लोगों का कहना है कि माता रानी के आशीर्वाद से सभी बुरी परिस्थितियां गुजर चुकी है हमने “असत्य पर सत्य की विजय” और “अंधकार पर प्रकाश की जीत” का पर्व, वापस चिंतारहित होकर रौनक के साथ मना लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...