CG CRIME NEWS : प्रधान आरक्षक की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या, गोठान के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आदतन अपराधी ने प्रधान आरक्षक के घर का दरवाजा तोड़कर उनकी पत्नी और मासूम बच्ची का धारदार हथियार से हत्या की है। दोनों के शव को भेकापीठा गांव के गोठान के पास से बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक, आदतन अपराधी कुलदीप साहू ने वारदात को अंजाम दिया है। प्रधान आरक्षक तालिब शेख कोतवाली थाना में पदस्थ था। वारदात को अंजाम देने से पहेले कुलदीप साहू ने कोतवाली के सामने प्रधान आरक्षक तालिब शेख और प्रधान आरक्षक उदय सिंह को कार से कुचलने का प्रयास किया था। वहीं रात में ही एक आरक्षक के ऊपर खोलता तेल से हमला किया था, जिसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...